बेटी ने पिता को मार डाला / ईस्टर प्रार्थना में शामिल होकर घर लौटी और मौत की नींद सुलाया, गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा

Zoom News : Apr 18, 2022, 02:37 PM
गोवा में 50 साल की एक मनोरोगी बेटी ने 76 साल के अपने पिता को मार डाला। घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात रात अंबोलिम गांव में हुई। बेटी ईस्टर प्रार्थना कर चर्च से लौटी थी। 

सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। वारदात के वक्त मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी। वह अपनी बहन के घर गई थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मनोरोग संस्थान भेज दिया है, क्योंकि उसका पहले से वहां इलाज चल रहा था। 

घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई जब आरोपी मैरिएन कार्डोसो ईस्टर की प्रार्थना में शामिल होकर घर लौटी। कंकोलिम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके पिता फिदेलिस मारियानो पेद्दा पर उसने लाठी से प्रहार किया। 

पुलिस ने बताया कि मैरिएन वर्ष 2000 में पति से तलाक के बाद से पिता के साथ रह रही थी। घटना की वजह क्या रही, यह अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है, आगे जांच जारी है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER