Birthday / रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने पापा ऋषि कपूर के जन्मदिन पर किया उन्हें याद

ऋषि कपूर के निधन के बाद से अब तक कई बार लोगों ने उन्हें याद किया है। उनके परिवार के लोग बहुत मुश्किल से इस दुःख से बाहर उभर पाए हैं।आज ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं तो आज तो उनके बेहतरीन जीवन को याद करना बनता ही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जो की एक जेवेलरी डिज़ाइनर है, उन्होंने अपने पिता को एक स्पेशल मैसेज के द्वारा किया याद।

न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | ऋषि कपूर के निधन के बाद से अब तक कई बार लोगों ने उन्हें याद किया है। उनके परिवार के लोग बहुत मुश्किल से इस दुःख से बाहर  उभर पाए हैं।आज ऋषि कपूर का जन्मदिन हैं तो आज तो उनके बेहतरीन जीवन को याद करना बनता ही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी जो की एक जेवेलरी डिज़ाइनर है, उन्होंने अपने पिता को एक स्पेशल मैसेज के द्वारा किया याद।

रिद्धिमा कपूर साहनी जो की अपने पापा के जाने के बाद से अपनी माँ नीतू कपूर के साथ मुंबई में ही रह रही है , उन्होंने ऋषि जी के साथ कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "वो कहते है की अगर आप किसी ऐसे इंसान को खोते है जिसके बिना आप जी नहीं सकते , आपका दिल बहुत बुरी तरह से टूटता है। लेकिन मैं जानती हूँ की आप मेरे इस टूटे हुए दिल में रह रहे हो और हमेशा यही रहोगे। मैं जानती हूँ की आप हम सबका ऊपर से ध्यान रख रहे हो और देख रहे हो की हम सब वैसे ही जिए जैसा की आप चाहते थे। आपने मुझे दया का भाव सिखाया, मुझे रिश्तो की अहमियत सिखाई और मुझे वह बनाया जो मैं आज हूँ।

मैं आपको हर दिन याद करती हूँ और हमेशा प्यार करती रहूंगी।आपके जीवन को हम आज और हमेशा सेलिब्रेट करते रहेंगे - हैप्पी बर्थडे।"

रिद्धिमा ने इन तस्वीरो के जरिये अपने पापा की यादो को ताज़ा किया है। ऋषि जी के निधन के बाद से ही कई बार रिद्धिमा ने अपना पापा को याद करके सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है जिस से साफ़ पता चलता है की वह अपने पापा को बहुत मिस करती है।

ऋषि कपूर को साल 2018 में ल्युकेमिआ डिटेक्ट हुआ था जिसके इलाज के लिए वे न्यू यॉर्क गए थे। एक साल वहा इलाज के बाद वे 2019 सितम्बर में भारत वापिस आये थे लेकिन इस साल 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया। ऋषि जी की कमी उनके परिवार और उनके चाहने वालो के दिलों में कोई पूरी नहीं कर सकता।

ऋषि कपूर साब ने इतने सालो तक हमें एंटरटेन किया था और आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनके जीवन को याद करते हुए, उन्हें धन्यवाद देते हैं।