Cricket: अमेरिकी सिंगर रिआना (Rihanna) ने हाल में ही किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ। भारत के दिग्गज क्रिकेटर्स समेत कई सेलिब्रिटीज ने इस पॉप स्टार को ट्विटर पर ही करारा जवाब दिया। अब रिआना एक और वजह से फिर चर्चा में आ गई हैं।
गेल के साथ पुराना वीडियो वायरल
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के दौरान रिआना (Rihanna) ने कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) से मुलाकात की थी और 'यूनिवर्स बॉस' का ऑटोग्राफ भी लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है।
गेल ने बर्थडे पर किया था इनवाइट
वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी और सपोर्ट करने के लिए रिहाना (Rihanna) का शुक्रिया अदा किया। साथ ही 'यूनिवर्स बॉस' (Universe Boss) ने पॉप स्टार को 30 सितंबर के दिन होने वाली अपने बर्थडे पार्टी पर इनवाइट भी किया।
When @rihanna met the Universe Boss 🎤 🌎#CWC19 | #MenInMaroon pic.twitter.com/a5lt6fVIFx
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 1, 2019
