विदेश / 28 लोगों को लेकर जा रहा रूसी विमान हुआ लापता

रूस के सुदूर पूर्व के कमचातका प्रायद्वीप में एक रूसी एएन-26 विमान लापता हो गया है जिसमें 1 बच्चे सहित 28 लोग सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि लैंड करने की कोशिश करते समय विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। सरकार ने बताया है कि इलाके में एक विशेष विमान, हेलीकॉप्टर और बचाव दल भेजे गए हैं।

मॉस्को: पूर्वी रूस के सुदूर इलाके में एक विमान से संपर्क टूट गया है। खबरों के मुताबिक, इस विमान में कम-से-कम 29 लोग सवार थे।

विमान संख्या An-26 रूस के पेत्रोपावलोस से पलाना की ओर जा रहा था, जब उससे संपर्क टूट गया। रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, विमान का कंट्रोल रूम से संपर्क तब टूटा जब वह लैंड करने वाला था।

स्थानीय परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, यह विमान रडार से भी ओझल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि लापता विमान के संबंध में जांच शुरू की गई है और खोज अभियान चल रहा है।