बॉलीवुड / इन हीरोइनों के साथ चला सलमान का अफेयर, पाकिस्तानी एक्ट्रेस भी शामिल

Vikrant Shekhawat : Dec 27, 2020, 09:26 AM
बॉलीवुड: उम्र के पांच दशक पार कर चुके सलमान खान की शादी को लेकर अभी भी चर्चा होती रहती है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। जिन अभिनेत्रियों के साथ उनका ब्रेकअप हुआ उनमें से कई के साथ उनकी अभी भी अच्छी बॉन्डिंग है। बॉलीवुड में सलमान खान जितना अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहे उतना ही अफेयर को लेकर भी। चलिए बताते हैं किन-किन अभिनेत्रियों के साथ सलमान खान के रिलेशनशिप की खबरें रहीं।

शाहीन जाफरी

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी को बताया जाता है। मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी में खुलासा किया है कि सलमान ने सबसे पहले शाहीन जाफरी को डेट किया था। उस वक्त अभिनेता की उम्र 19 साल थी। बता दें कि शाहीन जाफरी अभिनेत्री कियारा आडवानी की मौसी लगती हैं। कियारा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान और शाहीन जाफरी एक रिश्ते में थे।

संगीता बिजलानी

मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता बिजलानी और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। बताया जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड तक छप गए थे लेकिन बाद में यह शादी कैंसिल हो गई। हालांकि सलमान और संगीता अब भी अच्छे दोस्त हैं।

सोमी अली

संगीता बिजलानी से ब्रेकअप के वक्त ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान किसी और लड़की के लिए संगीता को धोखा दे रहे थे। जब यह बात संगीता को पता चली तो उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया। सलमान खान की जिंदगी में उस वक्त पाकिस्तानी मूल की अभिनेत्री सोमी अली ने दस्तक दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान सोमी ने बताया था कि सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया देखते ही वह उनकी ऐसी दीवानी हो गई थीं कि उसी रात सब छोड़-कर भारत आने की ठान ली थी। उस वक्त सोमी की उम्र मात्र 16 साल थी। मुंबई आते ही सोमी ने मॉडलिंग शुरू कर दी। सलमान और सोमी ने एक दूसरे को आठ साल तक डेट किया। सलमान भी उनके लिए सीरियस थे। कहा जाता है कि सलमान के गुस्सैल व्यवहार की वजह से दोनों अलग हो गए।

ऐश्वर्या राय

साल 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर की खबरों ने खूब जोर पकड़ा। बाकी अभिनेत्रियों की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।   

कटरीना कैफ

सलमान के साथ कई बार स्क्रीन शेयर कर चुकीं कटरीना कैफ के साथ भी उनका अफेयर रहा। सलमान और कटरीना साथ में कई फिल्मों में नजर आए। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे बावजूद इसके साल 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER