मुंबई / दबंग 3 की शूटिंग हुई खत्म, सलमान ने किया विनोद खन्ना को याद

Zoom News : Oct 07, 2019, 03:15 PM
न्यूज हैल्पलाइन मुम्बई : सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म दबंग 3 की शूटिंग पूूरी कर ली है। कल रात सोशल मीडिया पर सलमान खान ने वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में सलमान विनोद खन्ना को भी याद करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहते दिख रहे हैं "हमारा दबंग 3 का आखिरी दिन था। हमारा पैकअप हो चुका है। खुशी की बात ये है कि आज हमारे विनोद खन्ना सर का जन्मदिन भी है. तो हमारे प्रजापति पांडे साहब का जन्मदिन है और उसी दिन हमारी दबंग 3 की शूटिंग पूरी हुई है। वीके सर मिस यू। वी ऑल मिस यू। हमारे पास प्रमोद सर हैं। आपके भाई। वो इस फिल्म में आपका किरदार निभा रहे हैं।"
 
वीडियो में सलमान दबंग 3 के पूरे कास्ट और क्रू के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान ने यह भी बताया कि दबंग 3 में विनोद के भाई प्रमोद खन्ना उनके पिता का रोल निभाएंगे।
 
प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी फिल्म को सलमान खान फिल्म्स और अरबाज खान प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई दबंग 2 का सीक्वल है।
 
फिल्म की कहानी को दिलीप शुक्ला, प्रभु देवा और आलोक उपाध्याय ने लिखा है। दबंग 3 का डायरेक्शन प्रभुदेवा ने किया है।  फिल्म में सलमान खान, प्रमोद खन्ना के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, सुदीप, अरबाज खान और माही गिल की भी अहम भूमिका होगी।
यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER