बॉलीवुड / चूल्हे पर खाना बनाते आए नजर सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Vikrant Shekhawat : Dec 30, 2020, 11:11 PM
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान (Salman Khan) ने हाल में अपना 55वां जन्मदिन मनाया। सलमान खान ने अपना बर्थडे अपने परिवार वालो के साथ ही सेलिब्रेट किया है। अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का वीडियो (Salman Khan Video) खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान खान अपने देसी अंदाज में खाना बनाते हुए नज़र आ रहे हैं। सलमान खान चूल्हे पर खाना पका रहे हैं और उनका साथ बानी काक (Bina Kak) दे रही हैं।

सलमान खान और बीना काक खाना बनाने के साथ काफी मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में बीना काक (Bina Kak) सलमान खान को धनिया देती नजर आती हैं। बीना काक सलमान खान से एक सवाल पूछते हैं कि, ‘ये क्या है?’ जिस पर सलमान काफी हंस कर जवाब ये देते हैं कि, ‘ये भूसा है’। इस वीडियो को बीना काक ने फेसबुक पर शेयर किया है। अभी तक इस वीडियो को 48 हजार से भी ज्यादा व्यूज और लाइक मिल चुका है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे’ में जल्द ही नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' का हाल ही में एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वो एक सिख कॉप के रूप में नजर आ रहे थे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER