Rajasthan Political Crisis / राजीव गांधी के बहाने राहुल गांधी पर निशान साध बोले संबित पात्रा, यथा पिता तथा पुत्र

Zoom News : Jul 18, 2020, 10:51 AM
नई दिल्ली | राजस्थान में फोन टेपिंग का मसला अब ​कांग्रेस इतिहास खंगालने तक आ पहुंचा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता में राजीव गांधी द्वारा राष्ट्रपति हाउस बग करवाए जाने की बात कहते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधाने की कोशिश की है। यही नहीं पात्रा ने यथा पिता तथा पुत्र की बात कहते हुए कहा है कि कांग्रेस के इतिहास में टेपिंग और बगिंग है और कांग्रेस वही इतिहास दोहरा रही है।

पात्रा ने कहा कि फोन टेपिंग, बगिंग आदि का कांग्रेस का इतिहास रहा है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पी. चिदम्बरम के बीच की अदावत कौन नहीं जानता। उन्होंने राष्ट्रपति भवन को भी बग करने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि यह फिक्शन स्टोरी है, हम इन स्टोरीज का जवाब क्यों दें। सीबीआई जांच हो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पी चिदम्बरम और प्रणव मुखर्जी के बीच किस तरह का मामला हुआ था कौन नहीं जानता। आपने यह भी देखा कि किस राष्ट्रपति को बगिंग समस्या का सामना करना पड़ा। एक समय था जब राष्ट्रपति को अपने लॉन में आकर बात करनी पड़ती थी। कौन नहीं जानता कि राजीव गांधी ने क्या किया था। पात्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा यथा पिता, तथा ​पुत्र। उस समय अपने ही लोगों को गिराने की कोशिश की जा रही थी। क्या कांग्रेस वही इतिहास दोहरा रही है। उन्होंने कहा राहुल गांधी आजकल वीडियो वीडियो खेल रहे हैं। वह इस पर भी वीडियो जारी कर इन सवालों का तत्काल जवाब दे। क्योंकि यह एक संवैधानिक विषय है।

पात्रा ने पूछे सवाल

सरकार कर रही है आडियो रिकॉर्डिंग आथेंटिक है तो क्या सरकार ने फोन टेपिंग करवाया है तो बताएं।

क्या फोन टेप किया जाना संवेदनशील और कानूनी विषय नहीं है।

क्या फोन टैप के लिए स्टैंडर्ड संचालन प्रोसीजर फॉलो किया गया है।

क्या सरकार बचाने के लिए गैर संवेधानिक उपायों को इस्तेमाल कर रहे हैं गहलोत।

राजस्थान में प्रत्येक व्यक्ति जिसका राजनीति सरोकार है चाहे वह किसी भी दल से हैं क्या उसका फोन टेप किया जा रहा है।

क्या राजस्थान में अप्रत्यक्ष रूप से इमरजेंसी है।

कानून तोड़ रहे हैं विधायक

नौ सौ केस कोरोना के राजस्थान में आए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के बिना विधायक बैठे हैं। फेरमाउंट होटल में कांग्रेस ने विधायकों को रखा है। वहां रिसोर्ट में पार्टी चल रही है। वहां एक साथ खाना खाया जा रहा है। स्विमिंग पूल में तैरा जा रहा है। यह टीवी चैनल दिखा रहे हैं लॉ मेकर लॉ ब्रेकर बन जाएं तो क्या होगा। देश की जनता में इसका अच्छा संदेश नहीं जाएगा। कानून तोड़ने का यह सवाल हम पूछना चाहते हैं। 

आपस में क्यों नहीं बोल रहे थे पायलट—गहलोत

पात्रा ने एक सवाल में कहा कि जब दो साल में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री आपस में बात नहीं कर रहे थे तो आप दो साल में शासन क्या कर रहे थे। जनता को धोखा दिया जा रहा था। हमारे यहां पूरा पारदर्शी काम है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वीडियो—वीडियो खेल रहे हैं। वह सवालों का जवाब देने के लिए वीडियो जारी करें।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER