Entertainment / सान्या मल्होत्रा बोलीं, दिल्ली में कोई महिला नहीं जिसे छेड़ा न गया हो

Zoom News : Jul 13, 2022, 06:45 PM
Entertainment | सान्या मल्होत्रा दिल्ली से हैं। वह अपने शहर को काफी असुरक्षित मानती हैं। सान्या फिलहाल मुंबई में रह रही हैं। सान्या ने देश की राजधानी में महिलाओं की सेफ्टी पर बात की। उन्होंने अपने होमटाउन को अनसेफ बताया और कहा वहां ज्यादातर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं। सान्या ने अपने दिल्ली और मुंबई में बिताए दिनों की तुलना के बाद यह निष्कर्ष निकाला। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब नहीं पता कि दिल्ली में कोई सुधार हुआ या नहीं।

मुंबई को मानती हैं ज्यादा सेफ

सान्या मल्होत्रा ने बीते साल नवंबर में ही मुंबई में घर खरीदा है। वह मुंबई में रितिक रोशन की पड़ोसी हैं। उन्होंने क्राइम क को बताया, मैं दिल्ली से हूं और एक बहुत अच्छी वजह है जिसके लिए मैं दिल्ली से ज्यादा मुंबई को पसंद करती हूं। मैं मुंबई में ज्यादा सेफ फील करती हूं। पता नहीं दिल्ली अब सुधरा या नहीं लेकिन मुझे वहां सेफ फील नहीं होता। मैं इसके पीछे कोई वजह नहीं बता सकती। मुझे नहीं लगता कि दिल्ली में एक भी महिला होगी जिसने छेड़छाड़ नहीं झेली होगी।

दिल्ली की कर चुकी हैं तारीफ

सान्या दिल्ली के गार्गी कॉलेज से पढ़ी हैं। 2019 में उन्होंने दिल्ली में बिताए वक्त के बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से कहा था, दिल्ली में एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। जगहों और खाने के मामले में दिल्ली में कई इंट्रेस्टिंग चीजें हैं। वहां कई सारे ऑप्शंस हैं। मुझे याद है, जब हम 2018 में दिल्ली में बधाई हो की शूटिंग कर रहे थे तो मेरी मां सबके लिए खाना बनाकर भेजती थीं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER