बॉलीवुड / माधुरी का चेहरा देखकर फैंस हुए कन्फ्यूज, होंठ पर कुछ करवाया है?

Zoom News : Aug 05, 2022, 09:46 PM
बॉलीवुड | माधुरी दीक्षित बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने आज की जनरेशन भी है। माधुरी काफी समय से फिल्मों और टीवी शोज से दूर हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस काफी समय बाद नजर आईं। दरअसल, माधुरी अब शो झलक दिखलाजा 10 में नजर आने वाली हैं। वह शो में बतौर जज नजर आएंगी। इस शो के लिए आज सभी जज यानी कि माधुरी, करण जौहर और नोरा फतेही आए। माधुरी ने इस दौरान पिंक कलर की साड़ी पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। माधुरी जैसे ही अपनी वैनिटी से बाहर आईं और मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज देने लगीं तो उन्हें देखकर सब हैरान हो गए।

माधुरी का वीडियो देखकर एक्ट्रेस की स्माइल, उनके लिप्स पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि उनकी स्माइल इतनी नकली क्यों लग रही है। तो कोई बोल रहा है कि क्या माधुरी ने लिप्स में कुछ करवाया है क्या? वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, माधुरी की स्माइल अलग लग रही है। वह अब बिल्कुल भी नेचुरल नहीं लग रही हैं।

माधुरी की फिल्में

माधुरी लास्ट फिल्म कलंक में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में माधुरी के साथ आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद माधुरी वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आईं जो इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। फेम गेम में माधुरी की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था।

माधुरी ने अभी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन वह बतौर सिंगर अपने काम पर फोकस कर रही हैं। दरअसल, माधुरी ने लॉकडाउन के दौरान अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया था। उनके पहले गाने को काफी पसंद किया गया था और इसके बाद माधुरी ने दूसरा गाना रिलीज किया था जिसका नाम है तू है मेरा।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER