मुंबई / शेयर बाजार - सेंसेक्स 425 अंक ऊपर 38233 पर बंद, जेट एयरवेज का शेयर 2 दिन में 18% चढ़ा

Dainik Bhaskar : Mar 26, 2019, 05:28 PM
मुंबई. शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी आई। सेंसक्स 424.50 अंक की बढ़त के साथ 38,233.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 38,297.70 तक चढ़ा। निफ्टी की क्लोजिंग 129 प्वाइंट ऊपर 11,483.25 पर हुई। इंट्रा-डे में इसने 11,496.75 का उच्च स्तर छुआ। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। कारोबार के आखिरी घंटे में तेज खरीदारी हुई।

दूसरे एशियाई बाजारों से अच्छे संकेतों की वजह से बाजार में तेजी आई। रुपए में तेजी का भी फायदा हुआ। इंट्रा-डे में रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 68.77 तक पहुंचा। 

एनटीपीसी के शेयर में 3% तेजी

ऑयल एंड गैस, बैंकिंग और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। बीएसई पर एसबीआई का शेयर 3.23% फायदे में रहा। एनटीपीसी के शेयर में भी 3.28% उछाल आया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और वेदांता के शेयर भी 3-3% से ज्यादा चढ़े। 

जेट एयरवेज का शेयर 5% बढ़त में रहा

जेट एयरवेज के शेयर ने लगातार दूसरे रैली की। बीएसई पर यह 5% बढ़त के साथ 267 रुपए पर बंद हुआ। एनएसई पर 5.37% की तेजी के साथ 267.75 रुपए पर कारोबार खत्म किया। एयरलाइन के आर्थिक संकट का समाधान निकलने के बाद शेयर में तेजी का रुख है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER