मुंबई / शेयर बाजार - सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी, आईटी कंपनियों के शेयरों में 3% तक बढ़त

Dainik Bhaskar : Mar 28, 2019, 12:59 PM
मुंबई. शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी बनी हुई है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 247 अंक की बढ़त के साथ 38,379.80 पर पहुंच गया। निफ्टी में 76 प्वाइंट की तेजी दर्ज की गई। यह 11,521.25 तक चढ़ा। विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी निवेशकों की खरीदार से बाजार तेजी आई है।

आईटी और रिएलिटी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। एचसीएल टेक के शेयर में 3% तेजी आई। इन्फोसिस में करीब 2% की बढ़त दर्ज की गई। 

सेंसेक्स के 30 में से 20 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार देखा गया। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो बीएसई के आईटी, टेक और रिएलिटी इंडेक्स में 1.63% तक की तेजी दर्ज की गई।  

शेयरखान के हेड (एडवाइजरी) हेमंग जानी का मानना है कि मार्च फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) सीरीज की एक्सपायरी (शुक्रवार) से पहले बाजार में अस्थिरता रह सकती है। आगे आम चुनाव से जुड़े अपडेट बाजार के लिए अहम होंगे।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER