मुंबई. शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन फायदे में रहा। सेंसेक्स 127.19 अंक की बढ़त के साथ 38,672.91 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 53.90 प्वाइंट ऊपर 11,623.90 पर हुई। मजबूत विदेशी संकेतों और विदेशी निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार में तेजी आई। रिएलिटी, मेटल और फार्मा सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई।
एनएसई पर मेटल इंडेक्स में 2.37% तेजी
सेंसेक्स के 30 में से 19 और निफ्टी के 50 में शेयर फायदे में रहे। एनएसई के 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.37% के फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर बढ़त
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 6.11%
वेदांता 3.79%
ग्रासिम 3.60%
यूपीएल 3.12%
बीपीसीएल 3.10%
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर गिरावट
गेल 2.32%
इंडसइंड बैंक 2.20%
आयशर मोटर्स 1.83%
बजाज ऑटो 1.76%
इन्फ्राटेल 1.42%
4 साल में सबसे अच्छा रहा वित्त वर्ष
शेयर बाजार में शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी कारोबारी दिन था। इस वित्त वर्ष में सेंसेक्स ने 17.30% रिटर्न दिया। यह वित्त वर्ष 2014-15 के बाद सबसे ज्यादा है। निफ्टी ने इस साल 14.93% रिटर्न दिया। यह वित्त वर्ष 2016-17 के बाद सबसे ज्यादा है।
