बॉलीवुड / सुहाना खान ने गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें कीं शेयर

Zoom News : Feb 08, 2022, 05:35 PM
बॉलीवुड | शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की पढ़ाई खत्म हो चुकी है और अब वह मुंबई में हैं। सुहाना के डेब्यू का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस बनने से पहले ही सुहाना किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और फॉलोवर्स की संख्या लाखों में हैं। सुहाना की ग्लैमरस तस्वीरों में उनके लुक्स की खूब तारीफें होती हैं। अब उन्होंने थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वह अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ हैं और उन्हें मिस कर रही हैं। तस्वीरों में सुहाना चिल करने के मूड में हैं।

गर्ल गैंग संग मस्ती

हर फोटो में उनका स्टनिंग लुक है। उन्होंने 3 फोटो शेयर किया है। एक में उनके साथ दो दोस्त खड़े हैं। उन्होंने व्हाइट कलर का टॉप पहना है। दूसरी फोटो में वह किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं और आखिरी फोटो में वह दो दोस्तों के साथ सोफे पर बैठकर पोज दे रही हैं।

गॉर्जियस है सुहाना का लुक

हर फोटो में सुहाना का गॉर्जियस लुक है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘मेरे कॉलेज के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें।‘ पोस्ट पर सुहाना की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने लिखा- sueeeee (सुहाना के दोस्त उन्हें सू कहकर बुलाते हैं।) महीप कपूर और भावना पांडे ने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया

जल्द डेब्यू की चर्चा

सुहाना के जल्द डेब्यू की चर्चा है। हाल ही में उन्हें डायरेक्टर जोया अख्तर के ऑफिस से बाहर निकलते देखा गया था। उनकी कुछ तस्वीरें आई थीं। चर्चा है कि जोया की फिल्म से 3 स्टारकिड्स डेब्यू करेंगे। वह आर्ची कॉमिक्स के भारतीय संस्करण पर अपनी अगली फिल्म ‘द आर्चीज’ बनाने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें सुहाना खान, खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा होंगे। जोया अख्तर ने फिल्म को लेकर पोस्ट किया था लेकिन स्टारकास्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER