बॉलीवुड / सुहाना खान ने दोस्तों संग जमकर की मस्ती, देखें- हैलोवीन पार्टी की Photos

Zoom News : Nov 01, 2021, 06:50 AM
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने बीते दिनों सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। वहीं, अब वो एकाउंट पर लौट आई हैं। इस बीच उनकी पार्टी फोटोज इंटरनेट पर जबरदस्त तहलका मचा रही हैं। इन फोटोज में सुहाना अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि सुहाना ने पार्टी, न्यूयॉर्क में की है। इस दौरान वो स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस पार्टी में सुहाना के साथ उनके फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं।

सुहाना के साथ सहेलियां

सुहाना खान की हैलोवीन फोटोज उन्होंने खुद अपने सोशल एकाउंट पर नहीं बल्कि उनकी एक फ्रेंड ने शेयर की है। इन फोटोज को सुहाना खान की खास दोस्त प्रियंका केडिया ने अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर किया है। फोटोज में सुहाना के साथ दो सहेलियां दिख रही हैं, जिसमें से एक प्रियंका केडिया हैं और दूसरी रैना सोमन हैं। फोटो में सुहाना ब्लू रंग की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। उन्होंने सिर पर हेयरबैंड पहन रखा है। यहां देखें वायरल हो रहीं सुहाना की ये फोटोज-

सुहाना ने किया कमेंट

इन फोटोज को शेयर करते हुए सुहाना की दोस्त प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे एक जेब भरकर सूरज की रोशनी मिली है'। प्रियंका ने अपने दोस्तों को 'सनशाइन' बताया है। इस पोस्ट पर सुहाना ने कमेंट करते हुए लिखा- 'आई लव यू'। उनकी हैलोवीन पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। हर किसी को उनका पार्टी लुक खूब पसंद आ रहा है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER