चुनाव नतीजों के रुझान से शेयर बाजार में उछाल, निवेशकों ने कमाए 5.4 लाख करोड़

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन के बीच शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। सेंसेक्स में 900 अंकों से ज्यादा का उछाल आया, जिससे निवेशकों की संपत्ति में 5.4 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं, जहां तमिलनाडु, केरल और बंगाल में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर असम में एक बार फिर से बीजेपी दमखम के साथ सत्ता में वापस लौट रही है। सबसे जरूरी नतीजे बंगाल के हैं, जहां शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिखाई दे रही है और इन रुझानों की वजह से शेयर बाजार ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जहां सेंसेक्स में 900 अंकों तक की तेजी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी 250 से ज्यादा अंकों का उछाल देखा गया। 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हो गई है।

बाजार के आंकड़ों और शेयरों का प्रदर्शन

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में लगभग 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। 78 अंकों पर कारोबार कर रही है। 75 अंकों पर पहुंच गया। 15 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 20 अंकों पर पहुंच गया था। हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और मारुति सुज़ुकी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और ये सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयर बन गए। इनके बाद L&T, अडानी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और M&M का नंबर आया, जिनमें 2% से ज़्यादा की बढ़त देखने को मिली। इसके विपरीत, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में लगभग 3% की गिरावट दर्ज की गई।

चुनावी रुझान और सेक्टोरल इंडेक्स की स्थिति

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल चुनावों में सत्ताधारी TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर बीजेपी रुझानों में बहुमत आंकड़े को पार करते हुए 160 सीटों को पार कर गई है, वहीं टीएमसी 120 सीटों पर आगे चल रही है। तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी टीवीके 100 से ज्यादा सीटों पर आगे है और केरल में कांग्रेस गठबंधन काफी आगे दिखाई दे रही है। असम और पुडुचेरी में सरकार एक बार फिर रिपीट होती हुई दिखाई दे रही है और सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी ऑटो और निफ्टी रियलटी में लगभग 2 फीसदी की बढ़त हुई। 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगभग 2,246 शेयरों में तेजी आई, जबकि 690 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 87 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक संकेत और कच्चे तेल की कीमतें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को मुक्त कराने के लिए 'Project Freedom' की घोषणा की है और इससे सप्लाई की चिंताएं कम हुई हैं और ब्रेंट क्रूड वायदा 108 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गया, जबकि US WTI वायदा फिसलकर 101 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मैक्वेरी को उम्मीद है कि निकट भविष्य में क्रूड की कीमतें 85-90 डॉलर की सीमा में रहेंगी, हालांकि अप्रैल तक रुकावटें जारी रहने पर यह 150 डॉलर तक जा सकती हैं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी लगभग 5 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 2 फीसदी और ताइवान वेटेड 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ा। 5 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

जानकारों का मानना है कि रुझान काफी शुरुआती हैं और बंगाल के सटीक परिणामों के लिए 12 बजे तक का इंतजार जरूरी है। अगर बीजेपी बंगाल में अपनी बढ़त कायम रखती है तो सेंसेक्स और निफ्टी में 2 से 3 फीसदी तक की और तेजी देखने को मिल सकती है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार के अनुसार, बाजार की हलचल राज्य चुनावों के नतीजों से प्रभावित है, लेकिन इसका असर कम समय के लिए रह सकता है।