Rajasthan News / राजस्थान की हैरान करने वाली घटना, बूढ़ी महिला की हत्या करने के बाद शख्स उसके चेहरे का मांस भी खा गया

Zoom News : May 28, 2023, 08:13 AM
Rajasthan News: राजस्थान के पाली से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने बूढ़ी महिला की हत्या करने के बाद उसके चेहरे का मांस खा लिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह दंग रह गया। इस घटना पर SHO का बयान भी सामने आया है। SHO धोलाराम ने कहा, 'जब हम मौके पर पहुंचे तो आरोपी बहुत ही आक्रामक रूप में था। जांच जारी है। इसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने आरोपी को रेबीज और हाइड्रोफोबिया बीमारी से पीड़ित बताया है, इसे आगे के इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।'

क्या है मामला?

ये घटना शुक्रवार सुबह पाली जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र के जंगल की है। यहां एक शख्स ने राजस्थान के पाली जिले में खेत में बकरियां चराते हुए और हरी सब्जी लेकर लौट रही बूढ़ी महिला के सिर में पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शख्स ने महिला के चेहरे का मांस नोंचकर खा लिया। जब ग्रामीणों ने इस वाकये को देखा तो उनकी डर से हालत खराब हो गई और उन्होंने शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया। 

इस शख्स ने ग्रामीणों से भागने की कोशिश भी की लेकिन ग्रामीणों ने एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने भी जब उसे गिरफ्तार किया तो उसके हाथ-पैर बांधने पड़े। आरोपी की पहचान उसके आधार कार्ड के मुताबिक, मुंबई निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। वह 24 साल का है। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER