एंटरटेनमेंट / शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला खास अंदाज में किया बर्थडे विश, वीडियो हुआ वायरल

Zoom News : Dec 12, 2020, 03:08 PM
एंटरटेनमेंट डेस्क: बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है, वह 40 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1980 को मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन पर लोग जमकर विश कर रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए बिग बॉस में उनकी काफी क्लोज रही शहनाज गिल ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह आधी रात को शुक्ला का बर्थडे मनाने पहुंच गई। शहनाज ने इस दौरान सिद्धार्थ से केक भी कटवाया और बेहद प्यारे अंदाज में उन्हें बर्थडे भी विश किया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर भी सिद्धार्थ के जन्मदिन का केक काटने का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रही है। वह हंसते हुए कहती नजर आ रही हैं, हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ... वहीं इस पर सिद्धार्थ कहते  हैं कि ओके.. अच्छा ऐसा है क्या।।सही है.. थैंक्यू.. सिद्धार्थ के केक काटने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ के बर्थडे का वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में भी ‘हैप्पी बर्थडे टू यू’... लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने इसे सिद्धार्थ को टैग करते हुए गिफ्ट, केयर और हार्ट की इमोजी भी शेयर की है। वहीं फैंस भी सिद्धार्थ को बर्थडे विश कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी रही थी हिट

बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। दोनों की कभी नोंक-झोंक तो कभी दोस्ती दर्शकों को काफी अच्छी लगी थी। सोशल मीडिया पर तो #सिडनाज ट्रेंड करने लगा था। शो खत्म होने के बाद भी ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज की म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER