हैदराबाद / महिला डॉक्टर की बहन ने की मांग, दुष्कर्म के आरोपियों को न मिले जमानत, बदला जाए कानून

तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मार दी गई महिला डॉक्टर की बहन ने मांग की है कि दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत न मिले इसके लिए कानून में बदलाव किया जाना चाहिए। पीड़िता की बहन ने कहा, 'कानून में बदलाव होना चाहिए ताकि ऐसे मामलों में आरोपी को जमानत न मिल सके। मृतका की बहन ने कहा, 'ऐसी घटनाएं पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए।

हैदराबाद | तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मार दी गई महिला डॉक्टर की बहन ने मांग की है कि दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत न मिले इसके लिए कानून में बदलाव किया जाना चाहिए। पीड़िता की बहन ने कहा, 'कानून में बदलाव होना चाहिए ताकि ऐसे मामलों में आरोपी को जमानत न मिल सके।'

मृतका की बहन ने कहा, 'ऐसी घटनाएं पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए। इसमें सालों का समय नहीं लगना चाहिए कि इसबीच पीड़िता की हत्या कर दी जाए।' बता दें कि इस मामले में हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया था।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER