बॉलीवुड / 'क्या निक जोनस और जमीला जमील का हो गया तलाक?' प्रियंका चोपड़ा ने किया ऐसे रिएक्ट

Zoom News : Feb 28, 2021, 08:37 AM
बॉलीवुड: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता है। ऐसे में कई बार फैन्स सितारों के बीच कंफ्यूज भी हो जाता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला एक ट्विटर पोस्ट पर, जहां एक फैन ने जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझते हुए एक बेतुका सवाल पूछ लिया।

दरअसल जमीला से फैन ने ट्विटर पर पूछा था, 'तो क्या निक जोनस और जमीला जमील का तलाक हो गया है?' इस ट्वीट पर जमीला ने लिखा, 'एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे हैं।' 

जमीला के इस जवाब पर प्रियंका चोपड़ा ने भी जवाब दिया है। प्रियंका ने लोल (LOL) लिखते हुए कुछ इमोजीस का भी इस्तेमाल किया है। इस कंफ्यूजन को लेकर दोनों के प्रशंसक भी हैरत में पड़ गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता है। याद दिला दें कि इसके पहले 2017 में लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हॉलीवुड मीडिया दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा था।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। जहां वो फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। याद दिला दें कि हाल ही में उन्होंने फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका मैट्रिक्स 3 में भी नजर आनेवाली हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' और 'वी केन बी हीरोज' में नजर आई थीं। इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER