Solar Eclipse 2020 / सूर्य ग्रहण के दौरान दुबई में छाया अंधेरा, इन जगहों पर हरा दिखा सूरज

News18 : Jun 21, 2020, 01:07 PM
Solar Eclipse 2020: सूर्य ग्रहण की ताजा तस्वीरों में ये कहीं लाल, कहीं हरा तो किसी स्थान पर सफेद नजर आया। सूर्य ग्रहण के वक्त दुबई में अंधेरा छा गया। दुबई में सबसे पहले 11.10 बजे Ring Of Fire का दुर्लभ दृश्‍य दिखाई दिया है। 

आर्थिक राजधानी मुंबई में सूर्य ग्रहण के दौरान अंधेरा हो गया। इस दौरान सूरज हरा और पीला नजर आया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सूर्ण ग्रहण का ऐसा नजारा दिखाई दिया। कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण के दौरान आसामान में अंधेरा के बीच सूरज दिखा। इस दौरान सूरज की किरणों की चमक किसी तारे जैसी दिखाई दीं। जम्मू कश्मीर में सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज लाल दिखाई दिया। बता दें कि ऐसा सूर्य ग्रहण 25 साल के बाद लग रहा है। इससे पहले वर्ष 1995 में इस तरह का ग्रहण देखा गया था।

पंजाब में सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा सा छा गया। बादलों के बीच सूरज, चंद्रमा की तरह नजर आया। वैज्ञानिकों ने लोगों को आगाह किया है कि सूर्य को बिना किसी उपकरण के खुली आंखों से देखना सुरक्षित नहीं है। ऐसा करने से रेटिना पर असर पड़ सकता है। ऐसे में उपकरणों के माध्यम से ग्रहण देखने का तरीका सुरक्षित होगा।

उत्तराखंड में सूर्य ग्रहण के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। उत्तराखंड की राजधानी ग्रहण के दौरान रिंग ऑफ फायर देखने को मिला। सूर्य ग्रहण के दौरान राजधानी दिल्ली में बादल छाए हुए नजर आए। आसामान में सूरज का नजारा देखते ही बन रहा है। राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में सूरज पूरी तरह से बादलों में छिपा हुआ नजर आया। वहीं, कुछ जगहों पर सूरज की हल्की झलक ही देखने को मिली।

राजधानी दिल्ली में सूर्य ग्रहण के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला। सुबह के 11 बजकर 47 मिनट पर सूरज अर्ध चंद्रमा में तौर पर नजर आया। इस दौरान एक क्रम में कई सूरज देखने को मिलें। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER