बॉलीवुड / सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट आउटफिट में कराया हॉट फोटोशूट, देखे फोटो

Zoom News : Dec 01, 2020, 09:18 PM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह हमेशा अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का अंदाज भी लोगों को इन दिनों खूब पसंद आ रहा है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने व्हाइट आउटफिट में फोटोशूट कराया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस का खूब ध्यान खींच रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों में उनका लुक और स्टाइल कमाल का लग रहा है। अपने लेटेस्ट फोटोशूट से जुड़ी तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की हैं। 

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की फोटोज में उनके पोज और एक्सप्रेशंस तारीफ के लायक हैं। अपनी एक फोटो में सोनाक्षी सिन्हा व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इसमें सोनाक्षी का लुक जबरदस्त लग रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "भविष्य चमकदार नजर आ रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने एक क्लोजअप फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह स्माइल करती हुई दिखाई दे रही हैं। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "पीका बू।।। मैं ने आपको देखा।" इसके अलावा दबंग एक्ट्रेस की एक और तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। 

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) हाल ही में मालदीव छुट्टियां बिताने गई थीं। मालदीव में उनके स्टाइल ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह फोर्स 2 में नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में 'दबंग' फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। सलमान खान के साथ उनकी फिल्म सुपरहिट रही थी। सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी रिलीज फिल्म भी 'दबंग 3' है। सोनाक्षी की अगली फिल्म अजय देवगन और संजय दत्त के साथ 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' है। फिल्म को अभिषेक दूधैया ने डायरेक्ट किया है, और फिल्म डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER