मुंबई / बड़े पिता के नाम का ऐतिहासिक आधार पता होता तो सोनाक्षी दे पातीं जवाब

Zoom News : Sep 21, 2019, 11:31 AM
मुम्बई | सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों रामायण (Ramayan) से जुड़े एक सवाल का जवाब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के प्रसिद्ध शो केबीसी (KBC) में नहीं दे पाने को लेकर ट्रोल हैं। यदि वे अपने बड़े पिता के नाम का ऐतिहासिक आधार जानतीं तो शायद जवाब दे पातीं। 
गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति केबीसी में पूछे गए एक सवाल 'हनुमानजी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' का जवाब नहीं दे पाई थीं। इसको लेकर वह सोशल मीडिया में खासी ट्रोल हुई हैं। सही जवाब था लक्ष्मण(Lakshman)। लेकिन सोनाक्षी नहीं जानती थीं। यदि वे अपने बड़े पिता अर्थात ताउजी लक्ष्मण सिन्हा , पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के नाम का ऐतिहासिक आधार जानतीं तो मालूम होता कि लक्ष्मण जो थे वो शत्रुध्न के सहोदर बड़े भाई थे। काश! सोनाक्षी ने इस बहाने से ही रामायण पढ़ ली होतीं तो वह ट्रोल नहीं होतीं। सोनाक्षी के ताउजी का नाम लक्ष्मण हैं। सोनाक्षी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला शिक्षा की ध्वजवाहक भी हैं। लोग इसी मुद्दे पर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

परिवार के नाम रामायण के पात्रों पर रामायण नहीं जानतीं
सोनाक्षी के परिजनों के नाम रामायण के पात्रों पर ही हैं। परन्तु उन्हें रामायण की सबसे महत्वपूर्ण घटना के बारे में जानकारी तक नहीं है। शत्रुघ्न सिन्हा चार भाइयों में सबसे छोटे हैं और इनके नाम रामायण की तरह राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न ही है। यही नहीं शत्रुघ्न ने अपने पुत्रों का नाम लव और कुश तथा बंगले का नाम रामायण भी रखा है। परन्तु ये हनुमानजी का सबसे इम्पोरटेंट जॉब भूल गए। लोग इसी तरह के ​ट्वीट करके सोनाक्षी सिन्हा के ज्ञान का मजाक उड़ा रहे हैं। सोनाक्षी यह जवाब नहीं दे पाई थीं और उन्होंने लाइफलाइन का उपयोग किया। लोग उनकी कॉन्वेंट शिक्षा का भी मजाक उड़ा रहे हैं। सोनाक्षी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान और महिला शिक्षा की ध्वजवाहक भी हैं। लोग इसी मुद्दे पर भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER