बॉलीवुड / सोनम कपूर ने कर्नाटक विवाद पर उठाया सवाल, पगड़ी चॉइस है तो हिजाब क्यों नहीं?

Zoom News : Feb 11, 2022, 04:59 PM
कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब सोनम कपूर ने सवाल उठाया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो फोटोज शेयर की हैं। एक में शख्स ने पगड़ी पहनी है और दूसरी में महिला ने हिजाब। सोनम ने साथ में सवाल किया है, पगड़ी चॉइस हो सकती है तो हिजाब क्यों नहीं? सोनम कपूर इस वक्त लंदन में हैं। यह मामला उन तक भी पहुंच गया। इससे पहले कंगना रनौत, शबाना आजमी और जावेद अख्तर इस मामले पर सोशल मीडिया पर लिख चुके हैं। भारत में हिजाब मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर बॉलीवुड भी दो हिस्सों बंटता नजर आ रहा है।

लड़कियों के पक्ष में बोलीं सोनम

कर्नाटक की हिजाब कॉन्ट्रोवर्सी पर अब सोनम कपूर का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें पोस्ट करके सवाल उठाया है कि पगड़ी इंसान की पसंद हो सकती है तो हिजाब क्यों नहीं। इससे पहले कंगना रनौत ने इस मुद्दे पर लिखा था कि खुद को स्वतंत्र होना सीखो न कि खुद को बांधकर रखना। 

कर्नाटक के स्कूल में शुरू हुआ था विवाद

इस विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी जिले के एक सरकारी स्कूल से हुई थी। यहां 6 लड़कियां क्लास में हिजाब पहनकर पहुंची थीं। उनको मना किया गया तो मामले ने तूल पकड़ लिया। कुछ लड़के भगवा अंगौछा पहनकर आ गए। बवाल बढ़ते-बढ़ते प्रदर्शन शुरू हो गया और कर्नाटक के कई हिस्सों तक फैल गई। यह एक कॉलेज में हिंसा के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद कर्नाटक सरकार को 3 दिन के के लिए स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े। अभी भी यह मामला गरम है। विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। इस मामले पर अब बॉलीवुड सिलेब्स भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER