बॉलीवुड / बेटे को लेकर सोनम कपूर पहुंचीं मायके, नाना अनिल कपूर ने बांटी मिठाई- हेडिंग

Zoom News : Aug 26, 2022, 06:44 PM
बॉलीवुड | एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद सोनम कपूर सीधे पिता अनिल कपूर के घर पहुंचीं। इस खुशी में नाना अनिल कपूर ने मिठाई बांटी। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा की तस्वीरे और वीडियोज पैप्स के अकाउंट्स पर वायरल हैं। एक वीडियो में आनंद बच्चे को गोद में लिए दिख रहे हैं। बच्चा का पहली बार स्वागत करने के लिए पूजा भी रखी गई थी। 

घर पहुंचने पर सोनम कपूर का स्वागत पूरे रीति रिवाज के साथ किया गया। नए पेरेंट्स बने सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मैचिंग व्हाइट  कलर के कपड़े पहन हुए हैं।  पैपराजी ने जब सोनम कपूर का नाम पुकारने पर एक्ट्रेस ने मुड़ कर देखा और वहां खड़े लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया।

कुछ देर बाद अनिल कपूर ने बाहर आकर पैपराजी और बाहर खड़ी पुलिस में मिठाई बांटी। अनिल कपूर ने वहां खड़े लोगों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिय। बॉलीवुड के इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट स्टेटमेंट शेयर  करते हुए लोगों को ये खुशखबरी दी। सोनम और आनंद ने कहा 20.08.2022  को हम अपने ब्यूटीफुल बेबीबॉय का स्वागत करते हैं।  इस दौरान हमारा साथ देने के लिए उन सभी डॉक्टर ,नर्स , दोस्तों और परिवार के लोगों का शुक्रिया। ये सिर्फ शुरुवात हैं हमें पता हैं कि अब हमारी जिंदगी बदलने वाली हैं। 

सोनम कपूर ने साल 2018  में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी कीं। शादी के बाद एक्टेस सोनम कपूर लंदन में शिफ्ट हो गयी।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER