बॉलीवुड / बॉडीकॉन ड्रेस में सुहाना खान का किलर लुक, कजिन आलिया छिब्बा की बर्थडे पार्टी में करती दिखीं एंजॉय

Zoom News : Jan 17, 2022, 09:02 AM
बॉलीवुड | शाहरुख और गौरी की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क में पढ़ाई खत्म करने के बाद मुंबई लौट आई हैं। उनके वापस लौटने के साथ ही डेब्यू को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। फिल्मों की दुनिया में कदम रखने से पहले ही सोशल मीडिया पर वह एक स्टार हैं। उनकी लोकप्रियता किसी भी कलाकार से कम नहीं है और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक बार फिर से सुहाना ने अपनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा दी है। सुहाना के साथ उनकी कजिन आलिया छिब्बा भी हैं। दोनों के बीच गहरी बॉन्डिंग है और अक्सर साथ में देखी जाती हैं।

ग्लैमरस है लुक

सुहाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनका स्टनिंग लुक है। वह आलिया छिब्बा के साथ पार्टी कर रही हैं। 16 जनवरी को आलिया का बर्थडे था। इस मौके पर दी गई पार्टी में सुहाना शामिल हुईं। स्टारकिड फुल पार्टी मूड में हैं। सुहाना ने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ है। स्ट्रैपलेस ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने सॉफ्ट-ग्लैम मेकअप किया है और बालों का पोनी बनाया है। छोटे से पेंडेंट और चेन के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है।

आलिया का लुक

आलिया ने इस मौके पर मरून कलर का स्ट्रैपलेस बॉडीकॉन ड्रेस पहना है। एक दूसरी तस्वीर में सुहाना, आलिया के साथ मिरर सेल्फी ले रही हैं। फोटो के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा- ‘बर्थडे गर्ल आलिया छिब्बा।‘ आगे उन्होंने व्हाइट हार्ट इमोजी बनाया। दूसरी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, ‘हमेशा तुमसे प्यार करती हूं।‘ 

डेब्यू का इंतजार

नवंबर 2021 में सुहाना ने एक पोस्ट लिखकर न्यूयॉर्क छोड़ने का इशारा दिया था। अब उन्होंने पढ़ाई पूरी कर ली है तो वापस देश लौट आई हैं। ऐसी चर्चा है कि सुहाना निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं। फिल्म में खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी होंगे। हालांकि अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER