लाइफस्टाइल / सुषमा स्वराज को पसंद थी इस फैब्रिक की साड़ियां, दिन के हिसाब से चुनती थीं साड़ी का रंग

India TV : Aug 30, 2019, 10:40 AM
बीजेपी नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Sawraj) का आज कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। जिसके साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। सुषमा काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार रात को हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। सुषमा अपने काम के साथ-साथ अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थीं।

कौन था वह जिसने पहली बार 25 साल की सुषमा को कैबिनेट मंत्री बनवाया, बर्खास्त हुईं तो ...

सुषमा जब से राजनीति में कदम रखा है तब से वह एक लुक में नजर आईं है। खूबसूरत सी सिल्क या कॉटन की साड़ी, माथे में सिंदूर और बड़ी सी बिंदी। यहां तक की विदेश में भी वह इस लुक में किसी भी बड़ी से बड़ी वार्ता के लिए पहुंच जाती थीं। जो उन्हें एक अलग ही पहचान देती थी। यहां तक कि वह बच्चों के बीच अपने लुक के कारण काफी फेमस है। कई बच्चे उनके लुक से प्रेरित होकर फैशन कॉम्पिटिशन में उनकी तरह की लुक अपनाते थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

इतना ही नहीं सुषमा ट्विटर पर अपने लिटिल सुषमा स्वराज को देखकर वह काफी खुश हुई थीं। इसके साथ उसमें कमेंट भी करती थीं।

सुषमा स्वराज को सबसे ज्यादा सिल्क साड़ियां पसंद है। जिसमें भागलपुरी सिल्क साड़ियों से विशेष लगाव है। इसके अलावा वह कॉटन साड़ियों में भी नजर आ जाती थीं।

प्रत्येक दिन के हिसाब से साड़ियों के रंग का चयन करती थीं। यह कभी भी मिस नहीं होता था..जिस दिन पर जो रंग शुभ माना जाता है, उसी रंग की साड़ियां पहनती थीं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह ज्योतिष में भी काफी विश्वास रखती थीं।

एम्स के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव देह बुधवार को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी जाएगी जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER