न्यूज हैल्पलाइन . मुम्बई | आज गणेश चतुर्थी 2020 हैl करीना कपूर ने तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई रचनात्मक गणपति बप्पा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
गणेश चतुर्थी 20202 हर साल के जैसी नहीं है। महामारी के कारण त्योहार अलग अंदाज में मनाया जा रहा है। हालांकि भगवान गणेश के त्योहार को मनाने के लिए भक्तों के दिलों में उत्साह और समर्पण चरम पर है। लोग भगवान गणेश की पूजा करने के लिए रचनात्मक तरीके अपना रहे हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने भी खास अंदाज में गणपति वंदना की है। करीना कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान गणेश की एक झलक दी जो तैमूर ने अपने लेगो ब्लॉक का उपयोग कर बनाई है।
तस्वीरों में हम देख सकते हैं कि भगवान गणेश को बनाने में तैमूर ने कुछ रंगीन लेगो ब्लॉक का उपयोग किया है। तैमूर को अपनी रचना के सामने हाथ जोड़कर बैठे देखा जा सकता है। करीना ने इन तस्वीरों को कैप्शन के साथ शेयर किया हैl उन्होंने लिखा है, “इस साल गणपति उत्सव कुछ अलग हो सकता है...टिम ने सुनिश्चित किया कि वह इस त्योहार हमारे लिए एक सुंदर लेगो गणेशजी बनाएं। आप सभी को गणेश चतुर्थी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बाप्पा आपको शांति, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान करें।'
कई अन्य सितारों जैसे कंगना रनोट, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अभिषेक बच्चन और कई अन्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं।
