देश / गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे के बीच पूंछ में आतंकी हमला, 3 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. आतंकी ठिकानों की पहचान के दौरान हमला हुआ. जम्मू-कश्मीर पुलिस लश्कर आतंकी जिया मुस्तफा के साथ मौके पर पहुंची थी. इस आतंकी हमले में पुलिस और सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं. हमले में लश्कर का आतंकी भी घायल हो गया है. इलाके में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन जारी है.

जम्मू-कश्मीरJammu Kashmir) के पुंछ में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया. आतंकी ठिकानों की पहचान के दौरान हमला हुआ. जम्मू-कश्मीर(Jammu Kashmir) पुलिस लश्कर आतंकी जिया मुस्तफा के साथ मौके पर पहुंची थी. इस आतंकी हमले में पुलिस और सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं. हमले में लश्कर का आतंकी भी घायल हो गया है. इलाके में सुरक्षाबलों को ऑपरेशन जारी है.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के तीन दिन के दौरे पर हैं. अमित शाह आज (रविवार को) जम्मू यूनिवर्सिटी के जोरावर ऑडिटोरियम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. आज अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे का दूसरा दिन है.

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER