Ghost Forest / इस राज्य में तेजी से फैल रहा भुतहा जंगल, 21 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा; वैज्ञानिक हैरान

जंगल का नाम सुनते ही आप हरे-भरे पेड़-पौधों और प्रकृति के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। अमेरिका में एक ऐसा 'भुतहा जंगल' लगातार फैल रहा है, जिसमें ऐसे पेड़ हैं, जिनके तने सूखे और ग्रे कलर के हैं। इन पेड़ों पर शाखाएं और पत्तियां नहीं हैं। ये निर्जीव दिखते हैं। ऐसे में ये भुतहा जंगल दुनियाभर के पर्यावरणविदों (Environmentalists) के लिए चिंता का विषय बन गया है।

नई दिल्ली: जंगल का नाम सुनते ही आप हरे-भरे पेड़-पौधों और प्रकृति के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। अमेरिका में एक ऐसा 'भुतहा जंगल' लगातार फैल रहा है, जिसमें ऐसे पेड़ हैं, जिनके तने सूखे और ग्रे कलर के हैं। इन पेड़ों पर शाखाएं और पत्तियां नहीं हैं। ये निर्जीव दिखते हैं। ऐसे में ये भुतहा जंगल दुनियाभर के पर्यावरणविदों (Environmentalists) के लिए चिंता का विषय बन गया है। ये भुतहा जंगल बहुत ही डरावना है। इसमें सैकड़ों पेड़ मुर्दा हैं। ये निर्जीव हैं लेकिन फिर भी ये जंगल फैलता जा रहा है।

अमेरिका का भुतहा जंगल

बता दें कि भुतहा जंगल (Ghost Forest) अमेरिका में उत्तरी कैरोलिना (North Carolina) के समुद्री तट पर तेजी से फैल रहा है। भुतहा जंगल इतना बड़ा है कि यह अब स्पेस से भी साफ-साफ दिखाई पड़ता है।

पर्यावरणविद (Environmentalists) इसका कारण क्लाइमेट चेंज (Climate Change) बता रहे हैं। भुतहा जंगल में बड़ी संख्या में निर्जीव, सूखे, बिना पत्तों और शाखाओं के ग्रे कलर के तने वाले पेड़ हैं। जान लें कि नॉर्थ कैरोलिना में भुतहा जंगल ने एलिगेटर रिवर नेशनल वाइल्डलाइफ (Alligator River National Wildlife) के 11 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। पिछले 3 दशकों में ये कब्जा लगातार बढ़ा है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER