धर्म / 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 को, 144 साल बाद बन रहा महासंयोग

AajTak : Dec 23, 2019, 02:55 PM
साल 2019 का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण का दुष्प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। सूर्य ग्रहण में 144 साल बाद महासंयोग भी बन रहा है। यह ग्रहण धनु राशि में लगेगा जिसमें सूर्य के अलावा गुरु, शनि, केतु और चंद्रमा पहले से ही उपस्थित हैं। आइए जानते हैं ये सूर्य ग्रह किन राशियों के लिए कष्टकारी या फलदायी होगा।

क्या है 'सूर्य ग्रहण'?-

सूर्य की परिक्रमा पृथ्वी करती है और चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। परिक्रमा के दौरान एक दूसरे के बीच में ये आते जाते रहते हैं। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाए तो इसे सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसका असर पृथ्वी और पृथ्वी के लोगों पर पड़ता है। आइए जानते हैं इस दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है।

सूर्य के विशेष रूप से प्रभावित होने की वजह से इसका असर हर राशि पर होगा। सूर्य ग्रहण का असर हर राशि पर लगभग 15 दिनों तक बना रहता है ज्योतिषी मानते हैं कि सामान्यतौर पर सूर्य ग्रहण का बुरा असर ही हमारे ऊपर पड़ता है, लेकिन कुछ उपायों को अपना कर सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचा जा सकता है।

किन राशियों के लिए शुभ है ग्रहण-

वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए ये भी यह ग्रहण फलदायी हो सकता है। लेकिन इससे घबराने की बात नहीं है।

इस राशि के लोग रहें सावधान-

मेष, वृष, मिथुन, कन्या, सिंह राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। कर्क और तुला राशि वाले जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ है।


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER