व्यापार / शेयर बाजार पहुँचा एक नई ऊंचाई पर..जानिए कैसे

Zoom News : Dec 16, 2020, 07:22 PM
मुंबई:चौतरफा खरीदारी से बुधवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। सेंसेक्स 403.29 अंकों की शानदार बढ़त के साथ 46,666.46 पर और निफ्टी 114.85 अंकों की उछाल के साथ 13,682.70 पर बंद हुआ है। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाईएस्ट लेवल है। आज HDFC, HDFC बैंक, TCS, इंफोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों तेजी के चलते सेंसेक्स इंडेक्स नए रिकॉर्ड पर पहुंचा।


हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,704.97 और निफ्टी ने 13,692.35 के स्तर को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल है। आज बाजार की तेजी में मेटल और रियल्टी शेयरों की ज्यादा भागीदारी रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 5% और मेटल इंडेक्स 1.79% ऊपर बंद हुए हैं। इसके अलावा ऑटो और फार्मा शेयरों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। बाजार में शानदार बढ़त के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी पहली बार 185.13 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।


चर्चित स्टॉक्स:


आज BSE में बर्गर किंग के शेयर में खुलते ही अपर सर्किट लगा और अंत में शेयर 200 रुपए के करीब बंद हुआ है। इसके अलावा जेट एयरवेज के शेयर में भी अपर सर्किट लगने के बाद 101 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 6.54% टूट कर 37.90 रुपए पर बंद हुआ है। दरअसल, बैंक ने सात हजार करोड़ रुपए के QIP के लिए 37.35 रुपए फ्लोर प्राइस तय किया है। इसका असर आज बैंक के शेयरों पर भी रहा। BSE में IRCTC का शेयर 1.15% नीचे 1424 रुपए के भाव पर बंद हुआ है। यह बीते एक हफ्ते में 11% नीचे फिसल चुका है। 9 दिसंबर को शेयर 2.70% नीचे 1,439 रुपए के भाव पर बंद हुआ था।


स्टॉक्स अपडेट:


निफ्टी​ में हिंडाल्को और भारती एयरटेल के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। HDFC और डिविज लैब के शेयरों में भी 2-2% की तेजी दर्ज की गई। वहीं, ICICI बैंक का शेयर और इंडसइंड बैंक के शेयर 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, गेल और NTPC के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सुबह सेंसेक्स 310.14 अंक ऊपर 46,573.31 पर और निफ्टी 95.25 अंक ऊपर 13,663.10 पर खुला था।


  • मिसेस बैक्टर्स का IPO दूसरे दिन 4.2 गुना भरा, कल हो जाएगा बंद
  • शेयर बाजार में बनेंगे और भी रिकॉर्ड, जानिए क्या कहते हैं ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेस
निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनी
बंद भाव
बढ़त (%)
हिंडाल्को
251.50
2.84
भारती एयरटेल
518.30
2.80
HDFC
2,415.00
2.75
डिविज लैब
3,722.45
2.59
ONGC
103.05
2.59
BSE पर करीब 58% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही


  • BSE का मार्केट कैप 185.13 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,198 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,860 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,165 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 325 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 46 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 471 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 204 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।
एशियाई बाजारों में तेजी


अमेरिकी बाजारों में तेजी का असर आज एशियाई बाजारों में भी नजर आ रहा। इसमें हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 254 अंकों की बढ़त के साथ 26,461 पर बंद हुआ है। जापान का निक्केई इंडेक्स 69 अंक ऊपर 26,757 पर बंद हुआ। वहीं दिनभर तेजी के साथ कारोबार कर रहा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स अंत में फ्लैट 3,366 पर बंद हुआ है।


मंगलवार को बाजार में रही सुस्ती:-


कल सेंसेक्स 9.71 अंक ऊपर 46,263.17 पर और निफ्टी 9.70 अंक ऊपर 13,567.85 पर बंद हुआ था। इसके अलावा निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को निफ्टी इंडेक्स के टॉप गेनर फाइनेंशियल शेयर रहे। निफ्टी इंडेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर 5% ऊपर बंद हुआ था। बजाज फिनसर्व ​​​​​के शेयरों में भी 4% की तेजी रही। दूसरी ओर FMCG सेक्टर में गिरावट के चलते नेस्ले इंडिया और HUL के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी।


यूरोप के बाजारों में तेजी:-


कल यूरोपियन मार्केट में खरीदारी रही। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 139 अंक ऊपर 13,362 पर बंद हुआ था। हालांकि, फ्रांस का CAC इंडेक्स फ्लैट 5,530 पर बंद हुआ था। लेकिन ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 6,513 पर बंद हुआ था।


अमेरिकी बाजारों में तेजी:-


अमेरिका में कोविड-19 से संबंधित राहत पैकेज का ऐलान जल्द हो सकता है। कल US सीनेट मेजॉरिटी लीडर मिच मैक्कनेल ने कहा कि सहमति बनते ही इस पर जल्द समझौता होगा। इससे मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 1.13% की बढ़त के साथ 337 अंक ऊपर 30,199 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 47 अंक ऊपर 3,694 पर बंद हुआ था। इसके अलावा नैस्डैक इंडेक्स भी 155 अंकों की बढ़त के साथ 12,595 पर बंद हुआ।


क्लोजिंग बेल: सेंसेक्स 403.29 अंक ऊपर 46,666.46 पर और निफ्टी 114.85 अंक ऊपर 13,682.70 पर बंद हुआ है।


02:53 PM BSE सेंसेक्स 396.71 अंक ऊपर 46,659.88 पर और निफ्टी 113.20 अंक ऊपर 13,681.05 पर कारोबार कर रहा है।


02:31 PM BSE में DLF लिमिटेड का शेयर 11% ऊपर कारोबार कर रहा है।


02:05 PM BSE सेंसेक्स 373.82 अंक ऊपर 46,635.99 पर और निफ्टी 106.90 अंक ऊपर 13,674.75 पर कारोबार कर रहा है।


01:42 PM BSE में HDFC का शेयर 3% से ऊपर कारोबार कर रहा है। हाउसिंग कंपनी का टोटल मार्केट कैप 4.37 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।


12:13 PM BSE में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 7% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


12:12 PM BSE सेंसेक्स 299.93 अंक ऊपर 46,563.10 पर और निफ्टी 86.40 अंक ऊपर 13,654.25 पर कारोबार कर रहा है।


BPCL के प्राइवेटाइजेशन से सरकार को मिल सकता है 45 हजार करोड़ रुपए:-


12:08 PM BSE PSU इंडेक्स मे शामिल 30 में से 21 सरकारी कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इसमें हिंदुस्तान जिंक का शेयर करीब 14% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में 9 सरकारी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इसमें पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 5% से ज्यादा की गिरावट के साथ

कारोबार कर रहा है।


11:13 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में 9 मेटल कंपनियों के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें NMDC का शेयर 4% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, हिंदुस्तान जिंक का शेयर करीब 1% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


10:56 AM निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में करीब 4% की बढ़त है। इसमें इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 10% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। गोदरेज प्रॉपर्टी के शेयर में भी 6% की बढ़त है।


10:16 AM BSE सेंसेक्स 238.76 अंक ऊपर 46,501.93 पर और निफ्टी 67.30 अंक ऊपर 13,635.15 पर कारोबार कर रहा है।



भारत और अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा इन्वेस्टर फ्रेंडली मार्केट, डिस्क्लोजर बेस्ट प्रैक्टिस में मॉर्निंगस्टार ने दिया टॉप ग्रेड:-


10:12 AM BSE में पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 5% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में शेयर में यह गिरावट QIP के लिए फ्लोर प्राइस तय करने के बाद है। दरअसल QIP के लिए शेयर का फ्लोर प्राइस 37.85 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।


10:09 AM BSE में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड का शेयर 10% ऊपर 56.55 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।


09:29 AM BSE में बर्गर किंग का शेयर 20% ऊपर 200 रुपए प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है।


09:26 AM BSE ऑटो इंडेक्स में शामिल सभी 15 ऑटो कंपनियों के शेयरों में तेजी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के का शेयर 3%, टाटा मोटर्स और अमारा राजा बैट्रीज के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है।


09:23 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 27 कंपनियों के शेयर तेजी और 3 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में M&M का शेयर 3% के करीब ट्रेड कर रहा है।


देश का व्यापार घाटा नवंबर में 9.87 अरब डॉलर रहा, निर्यात में 8.74% की गिरावट

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER