जोर का झटका! / बेरोजगार हो जाएंगे ये Tik Tok के पॉपुलर स्टार्स, जिनके VIDEOS ने मचाया था धमाल

Zoom News : Jun 29, 2020, 10:47 PM
New Delhi | भारत सरकार द्वारा टिक टॉप एप को बैन करने के बाद खुद को टिकटॉक स्टार लोग बेरोजगार हो जाएंगे। बड़ी फैन फॉलोइंग वाले लोगों को गहरा सदमा लगा है, हालांकि भारत सरकार ने देश की सुरक्षा और संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए यह दूरगामी निर्णय किया है, जिसका देश की अधिकांश जनता आभार मान रही है। चीन द्वारा भारतीय सैनिकों पर हमले के बाद से जनता में इन एप को बैन करने की मांग बलवती थी।

See Video : TikTok स्टार Nisha Guragain का MMS हुआ लीक

बीते दिनों में टिक टॉक सोशल मीडिया का सबसे पॉपुलर ऐप हो गया है था। भारत में सबसे पहले आरकुट और उसके बाद फेसबुक आया। फिर ट्विटर और इंस्टा की भी धमाल रही। लेकिन टिकटॉक रातों रात फैमस हुआ और कइयों को तथाकथित स्टार भी बना गया। अब इन स्टार्स का सितारा डूबने वाला है। हालांकि आम आदमी से से लेकर टीवी, बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों टिक टॉक पर अपने वीडियो शेयर कर धमाल मचा रहे थे। कोरोना काल में कई लोगों का  रोजगार छूटा है, उसमें टिकटॉक की दुकानदारी भी बंद  होने से कई स्टार्स अब क्या करेंगे यह समझ से परे हैं। हालांकि इसी टिक टॉक ने कई आम लोगों को रातो रात सुपर स्टार बना दिया था, लेकिन एक फैसले से ये सितारे टूटने वाले हैं। साथ ही इनकी मोटी तगड़ी कमाई भी बंद होने वाली है।

Must Read : Tiktok सुपरस्टार निशा गुरगैन के नाम से वायरल हुए MMS के बाद निशा ने साफ किया है कि....

पहले भी टिक टॉक की बढ़ती लोकप्रियता और इसके प्रति लोगों का दीवानापन देखते हुए कई बार इसे भारत में बैन करने की मांग भी उठी, लेकिन इसके बाद भी आज टिक टॉक यूजर्स की तादाद बढ़ती ही गई। एक एडिक्शन की तरह सामने आने के बाद एक बड़ी समस्रूा बन गया। इसी तरह खेल पबजी भी एक बड़ी चिन्ता का सबब बनकर उभरा है। हम बात करते हैं उन लोगों की जिनकी दुकान टिकटॉक बंद होने के साथ ​ही सिमट रही है।

ये भी पढ़े:- Nisha Guragain / MMS लीक से चर्चा में निशा गुरगैन, क्रिकेटर केएल राहुल से करना चाहती हैं शादी


अवनीत कौर {Avneet Kaur}


टिक टॉक स्टार अवनीत कौर: अवनीत कौर को डांस इंडिया डांस लिटिल चैंप से वो पहचान नहीं मिल पाई जो उन्हें टिक टॉक से मिली. आज अवनीत कौर टिक टॉप पर भारी डिमांड में थी। टिक टॉक पर अवनीत के दर्जनों वीडियो हैं जिसमें उनका अंदाज टिक टॉक पर 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स दिला गया। परन्तु अब भारत में यह एप बैन हो जाने से इनकी दुकानदारी बंद होने ही वाली है।

गरिमा चौरसिया {Garima Chaurasia}


टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया: गरिमा चौरसिया टिक टॉक का जाना माना चेहरा हो गई हैं. गरिमा अपने डांस, अदा और बोल्डनेस से टिक टॉक पर छाई रहती थी। अब यह शांति धारण करने की मुद्रा में आ जाएंगी शायद। गरिमा के  टिक टॉक पर 19.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

निशा गुरगेन {Nisha Guragain} 


निशा गुरागेन अपने लिप- सिंक वीडियो और एक्टिंग को लेकर टिक टॉक पर काफी फेमस हैं। हालांकि एक एडल्ट वीडियो सामने आने की बात से निशा की पॉपुलेरिटी और बढ़ गई, लेकिन अब सरकार के फैसले ने ​टिकटॉक ही बंद कर दिया है। निशा के कुछ ही वीडियो ने उन्हें रातो रात टिक टॉक का सुपर स्टार बना दिया था, लेकिन उनके तथाकथित सेक्स वीडियो के चलते वे खासी दुष्प्रचारित भी हुईं। निशा के टिक टॉक पर 24. 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

रियाज अली Riyaz Ali )



टिक टॉक स्टार रियाज अली: रियाज अली अपने डांससिंग, लिपसिंक और ह्यूमर के लिए टिक टॉक के पॉपुलर स्टार हैं। रियाज की लड़कियां काफी दीवानी हैं। रियाज के टिक टॉक पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। परन्तु अब ये फॉलोवर्स रियाज को कहां तक फॉलो करेंगे समझ से परे है।

अवेज दरबार {Awez Darbar}


टिक टॉक स्टार अवेज दरबार: अवेज दरबार टिक टॉक पर डिमांडिंग स्टार हैं। इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा अब इस बात से लगा सकते हैं कि टिक टॉक के बाद वो कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। अवेज कंपनी ऐस प्रोडक्शन के संस्थापक और निदेशक भी हैं। अवेज डांसर और कोरियोग्राफर भी हैं। अवेज के टिक टॉक पर 24 मिलियन से ज्यादा फॉलेअर्स हैं। आज अवेज लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। यह लोकप्रियता टिकटॉक की दुकान बंद  होने के बाद भी जारी रहती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

Digital Strike / पढ़ें क्यों क्यों और कैसे बैन किए 59 चाइनीज एप : भारत सरकार ने कहा देश की सुरक्षा ...


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER