टैकनोलजी / दुबई के इस बड़े हैकिंग ग्रुप ने किया फेसबुक का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की खबर है। इस हैकिंग को हैकिंग ग्रुप OurMine ने अंजाम दिया है। हालांकि अब सभी अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया है।अवरमाइन ग्रुप इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक कर चुका है।

टैकनोलजी: दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक के ट्विटर, इंस्टाग्राम और मैसेंजर अकाउंट के हैक होने की खबर है। इस हैकिंग को हैकिंग ग्रुप OurMine ने अंजाम दिया है। हालांकि अब सभी अकाउंट को री-स्टोर कर लिया गया है।

बता दें कि अवरमाइन ग्रुप इससे पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और ट्वीटर के सीईओ जैक डॉर्सी का अकाउंट हैक कर चुका है। इसी ग्रुप ने इसी साल जनवरी में यूएस नेशनल फुटबॉल लीक टीम का अकाउंट हैक किया था।

अवरमाइन ने फेसबुक के ट्विटर अकाउंट को हैक करके पोस्ट किया, 'हाय, हम लोग अवरमाइन हैं। वेल, फेसबुक को भी हैक किया जा सकता है, लेकिन इसकी सिक्योरिटी कम-से-कम ट्विटर से मजबूत है। अपने अकाउंट की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए हमसे संपर्क करें: [email protected] सिक्योरिटी सर्विस के लिए ourmine.org पर विजिट करें।'


SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER