Sologamy Marriage / ये कैसी शादी… गुजरात की ये लड़की लेगी बिना दूल्हे के सात फेरे, भरेगी मांग में सिंदुर… करेगी खुद से शादी

Vikrant Shekhawat : Jun 02, 2022, 08:37 PM
Sologamy Marriage: शादी को लेकर लड़कियों के अलग अलग अरमान होते हैं। शादी को लेकर कई इच्छाए रखती है, तो वहीं समाज में कई तरह की शादियां देखने को मिलती है बहुविवाह, अंतर्जातीय विवाह, अंतर्धार्मिक विवाह, समलैंगिक विवाह, तुलसी विवाह जैसे सभी प्रकार के विवाह के मामले सामने आते रहते हैं, तो अब शादी को लेकर ऐसे ही एक शादी चर्चा में है जीं हां हम बात कर रहे की गुजरात की 24 साल की क्षमा बिंदु जो 11 जून को खुद से शादी करने जा रही है। क्षमा ने अपनी शादी की पूरी तैयारिया कर ली है लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि इस शादी में उनके साथ मंडप में बैठने वाला कोई दुल्हा नहीं होगा।

जी हां क्षमा किसी दुल्हे से नहीं बल्की खुद से शादी करने जा रही है ओर इसके लिए उसने लहंगा से लेकर पार्लर और ज्वेलरी तक सब बुक किया है।

क्षमा की ये ख्वाहिश है कि वो पूरे रीति रिवाज के साथ खुद से शादी करना चाहती है। वह अपनी शादी में सिंदूर भी लगाएगी, सात फेरे भी लेगी, शादी निभाने कि सारी कसमें भी खाएगी लेकिन यह सब किसी दुल्हे के साथ नहीं बल्की खुद के साथ करेंगी


आखिर क्यों खुद से शादी करने का किया फैसला?

क्षमा ने बताया था कि वे कभी शादी नहीं करना चाहती थी। लेकिन दुल्हन बनना उनका सपना था। इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया। क्षमा ने इसके लिए सर्च भी किया था कि किसी ने उन से पहले भी खुद से शादी कि है लेकिन सब सर्च करने के बाद भी उन्हे कोई नहीं मिला। फिर क्षमा ने फैसला किया कि वह खुद से शादी करेंगी, शादी को लेकर क्षमा ने कहा कि वह देश में खुद से शादी करने वाली शायद पहली लड़की के रूप में एक मिसाल कायम करेंगी।

क्षमा एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करती हैं। उन्होंने कहा, खुद से शादी करना खुद के लिए, बिना शर्त प्यार होने की प्रतिबद्धता है। यह आत्म-स्वीकृति का काम है। लोग ऐसे किसी व्यक्ति से शादी करते हैं, जिससे वे प्यार करते हैं। मैं खुद से प्यार करती हूं। इसलिए मैंने खुद से शादी करने का फैसला किया।

हनीमून पर भी जाएंगी क्षमा

क्षमा ने बताया कि खुद से शादी करने को कुछ लोग अप्रासंगिक मान सकते हैं। लेकिन मैं जो दिखाना चाहती हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं। उन्होंने कहा, उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और उन्होंने शादी के लिए आशीर्वाद दिया। क्षमा की शादी गोत्री के एक मंदिर से होगी। शादी में लेने के लिए खुद से पांच कसमें लिखी हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा हनीमून पर भी जाएंगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

क्षमा ने कहा कि कुछ लोग स्वयं से विवाह करने को अप्रासंगिक मान सकते हैं। लेकिन मैं जो दिखाना चाहती हूं वह यह है कि महिलाएं मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता खुले विचारों वाले हैं और वह शादी के लिए मान गए ओर उन्होने इस शादी को आशीर्वाद दिया। क्षमा ने शादी के लिए गोत्री के मंदिर को चुना है क्षमा ने बताया कि उन्होने खुद से शादी करने के लिए पांच मन्नतें लिखी हैं। इतना ही नहीं शादी के बाद हनीमून पर भी जाएगी। इसके लिए उन्होंने गोवा को चुना है जहां वह दो हफ्ते तक रहेंगी।

आखिर क्या है Sologamy?

सोलोगैमी या ऑटोगैमी एक व्यक्ति द्वारा खुद से शादी करने को कहा जाता है। सोलोगैमी के समर्थकों का तर्क है कि खुद से शादी करने स्वयं की अहमियत की पुष्टि करना है। यह एक खुशहाल जीवन की ओर ले जाता है। इसे स्व विवाह भी कहते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER