मिस्र / राजधानी काहिरा में दर्दनाक हादसा, इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत

Zoom News : Mar 28, 2021, 11:43 AM
काहिरा। मिस्र (Egypt) की राजधानी काहिरा (Cairo) में शनिवार तड़के नौ मंजिला एक अपार्टमेंट की इमारत ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में तकरीबन 24 अन्य घायल हो गए।  काहिरा शासन के प्रशासनिक प्रमुख खालिद अब्दुल-अल ने बताया कि बचावकर्मी अल-सलाम में इमारत के मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल  पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है। वहीं, मलबे में अपने परिचितों को तलाशते लोगों को दूर कर रही है। कर्मचारी मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल करते देखे गए। अब्दुल-अल ने बताया कि इमारत ढहने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है। सरकार ने हाल ही में देशभर में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। सरकार ने कई मामलों में इमारतों को ढहाने की कार्रवाई भी शुरू की है।

पड़ोसी इलाके में रहने वाले मोहम्मद मुस्तफा ने बताया 'उन्होंने मेरे सामने 4 लोगों को बाहर निकाला। ऐसा लग रहा था कि वे लगभग जा चुके हैं।' शनिवार शाम तक इस हादसे को लेकर मौतों का आंकड़ा 9 लोगों का था। अब्दल अल ने जानकारी दी है कि भवनों के ढांचे की जानकारी लेने के लिए इंजीनियर्स की एक कमेटी कठित की गई थी।

हालांकि, मिस्र में भवनों का गिरना असामान्य नहीं है। काहिरा और एलेक्जेंड्रिया जैसे बड़े शहरों में डेवलपर्स बड़े मुनाफे के लिए बिल्डिंग परमिट का उल्लंघन करते हैं। कई बार सही परमिट के बगैर भी अतिरिक्त फ्लोर तैयार कर दिए जाते हैं।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER