हैदराबाद / बुर्काधारी महिलाओं ने दुर्गा पंडाल की मूर्तियां तोड़ीं, पुलिस ने पकड़ा

Vikrant Shekhawat : Sep 27, 2022, 07:26 PM
हैदराबाद के खैरताबाद इलाके में एक चर्च और दुर्गा पंडाल में कथित रूप से मूर्तियों की तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। इन दोनों महिलाओं ने बुर्का पहना हुआ है। पुलिस को शक है कि दोनों महिलाएं मानसिक रूप से बीमार हैं।

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे हुई। बुर्का पहने दो महिलाओं ने खैरताबाद के एक चर्च और एक पंडाल में दुर्गा मूर्ति में तोड़फोड़ की। प्रारंभिक जांच के अनुसार, महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही हैं। हालांकि इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER