PMC बैंक घोटाला / संजय राउत की पत्नी से ED की पूछताछ, जानें पूरा केस

शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की पत्‍नी वर्षा राउत (Varsha Raut) सोमवार को अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंच गईं। दरअसल, ED ने समन जारी कर उन्हें 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे 24 घंटे पहले ही अधिकारियों के सामने पहुंच गईं। हालांकि अधिकारियों ने समय बर्बाद न करते हुए वर्षा राउत से कई घंटों तक पूछताछ की।

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की पत्‍नी वर्षा राउत (Varsha Raut) सोमवार को अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ऑफिस पहुंच गईं। दरअसल, ED ने समन जारी कर उन्हें 5 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे 24 घंटे पहले ही अधिकारियों के सामने पहुंच गईं। हालांकि अधिकारियों ने समय बर्बाद न करते हुए वर्षा राउत से कई घंटों तक पूछताछ की।

इस मामले में पूछताछ

आरोप है कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी प्रवीन राउत के अकाउंट से 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। अब ED इसी 55 लाख रुपये के ट्रांजैक्शन के बारे में वर्षा राउत से पूछताछ करना चाहती है। अधिकारियों ने पहले बताया था कि ये पैसा दो किस्तों में वर्षा राउत के खाते में जमा कराया गया था और वो ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये पैसा क्यों ट्रांसफर किए गया।

BJP ने उठाए सवाल

वर्षा राउत के ईडी ऑफिस जाने के फैसले के बाद अब BJP ने उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने वर्षा राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि ED ने उन्हें 5 जनवरी को बुलाया था। भले ही वे एक दिन पहले पूछताछ के लिए पहुंच गईं। लेकिन समन के अनुसार, उन्हें 5 तारीख को भी ईडी ऑफिस पहुंचना होगा।  

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER