Father Daughter Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो बेहद फनी होते हैं जो यूजर्स को हंसाते जाते हैं, वहीं कुछ वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो जाते हैं. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने वाला हर कोई उसकी तरफ खींचा चला जा रहा है. इस वीडियो में एक बाप जो अपनी बेटी की मदद कर रहा है. पिता का अंदाज देख हर कोई उनका कायल हो गया. यह वीडियो एक स्कूल प्रोग्राम का है, जहां एक कल्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया गया है और यहां बेटी को परफॉर्मेंस देते हुए कोई दिक्कत न हो इसके लिए पिता उसकी इस अनोखे अंदाज में मदद कर रहा है.
And the #FatherOfTheYear Award goes to... 😅 pic.twitter.com/iqDyp4Fqkr
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 7, 2023
मां-बाप के लिए उनके बच्चों से बढ़कर कोई और दौलत नहीं होती है. हर मां बाप यही चाहता हैं कि उनका बच्चा हर क्षेत्र में अच्छा करें और उनसे ऊंचा मुकाम हासिल करें, जिस वीडियो का यहां जिक्र किया जा रहा है, उसमें एक पिता अपनी बेटी की मदद कर रहा है. स्कूल में चल रहे कल्चरल फेस्टिवल के दौरान छोटी बच्ची सैकड़ों ऑडियंस के सामने अपनी परफॉर्मेंस दे रही थी और अपनी डांस परफॉर्मेंस के बीच में डांस स्टेप बेटी न भूल जाए. इसी वजह से पिता ऑडियंस के बीच से ही बेटी को इशारों में डांस के स्टेप्स बता रहा है. स्टेज पर कई बच्चे डांस कर रहे हैं जो खूबसूरत परफॉर्मेंस से लोगों को अपनी तरफ खींच भी रहे हैं.
इस वायरल वीडियो को जिसने भी देखा उसके मुंह से पिता की तारीफों में फूल झड़ने लगे. इसकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसे अब तक 5 लाख 27 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और इस पर 11 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं. इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. इस देखने वालों ने बेटी के पिता को 'फादर ऑफ द ईयर' घोषित कर दिया.
