बॉलीवुड / इस खास शख्स को देख रो पड़ीं सोनम कपूर की बहन Rhea Kapoor, वीडियो वायरल

Zoom News : Sep 28, 2020, 02:19 PM
बॉलीवुड: निर्माता रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने रविवार को इंस्टाग्राम पर डॉगी की एक तस्वीर साझा की, जिसका नाम उन्होंने रसेल क्रो कपूर रखा है। रिया ने ये भी साझा किया कि कैसे वह डॉगी के बीमार हो जाने पर डर गई थीं।

रिया ने लिखा, 'पहले दो दिनों में वह बीमार पड़ गया था, जिसके चलते मैं बहुत परेशान हो गई थी। कई महीनों बाद मैं एक बच्ची की तरह रोई। अब से यही सब कुछ मेरा है।'

उन्होंने रसेल को दुनिया के सामने पेश करते हुए लिखा, 'मेरे परिवार में एक नया सदस्य आया है। इसका नाम है रसेल क्रू कपूर। यह पूरे घर में दौड़ लगा रहा है। यह अभी केवल 55 दिन का है और प्यार भरा बंडल है।'

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER