मोबाइल-टेक / Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होगा Xiaomi MI 10i

Zoom News : Dec 25, 2020, 10:10 AM
Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी थी कि वह 5 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Mi 10i लाॅन्च करने वाली हैै। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया जा चुका है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में यूजर्स को खास फीचर्स के तौर पर 108MP को कैमरा मिलेगा जो कि फोटो एक्सपीरियंस को खास बनाएगा। वहीं अब इस स्मार्टफोन की उपलब्धता से जुड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक यह भारत में ई-काॅमर्स साइट Amazon India पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।  

ई-काॅमर्स साइट Amazon पर अपकमिंग स्मार्टफोन मी10आई का एक टीजर जारी किया गया है जिसमें केवल 108MP कैमरा लिखा हुआ है। साथ ही नोटिफाई मी का लिंक मौजूद है। बता दें कि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर इस स्मार्टफोन के फीचर्स, कीमत या कलर वेरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स के जरिए इसकी स्टोरेज और कलर वेरिएंट का खुलासा हो गया है।

लीक्स्टर इंद्रानी चक्रब्रती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें जानकारी दी गई है कि मी 10आई भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट में 6G रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी। जबकि दूसरे माॅडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज उपलब्ध होगी। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिसमें मिडनाइट ब्लैक, पैसेफिक सनराइज और एटलांटिक ब्लू कलर शामिल हैं।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10i में 6.67 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। जोकि 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर से लैस होगा और एंड्राइड 11 ओएस पवर आधारित हो सकता है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक एक्सपेंड करने की सुविधा मिलेगी। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4820mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 108MP का होगा। वहीं इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा उपलब्ध हो सकता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER