योगी कैबिनेट विस्तार: भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडे समेत 6 नेता लेंगे शपथ, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार रविवार दोपहर को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है। इस विस्तार में 6 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी, जिसमें जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को होने जा रहा है। रविवार दोपहर बाद जनभवन में आयोजित एक समारोह में छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम 6:30 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद जनभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए भाजपा नेतृत्व जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रहा है।

संभावित मंत्रियों के नाम और उनके पद

सूत्रों के अनुसार, इस विस्तार में कुल छह विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें दो नेताओं को कैबिनेट मंत्री और चार को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और समाजवादी पार्टी छोड़कर आए ऊंचाहार से विधायक मनोज पांडे को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। वहीं, अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह दिलेर, फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान और कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश राजपूत को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इनके अलावा वाराणसी के हंसराज विश्वकर्मा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है।

जातीय समीकरण और चुनावी रणनीति पर फोकस

इस मंत्रिमंडल विस्तार में दलित और पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रतिनिधित्व पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और वर्तमान में योगी सरकार में कुल 54 मंत्री कार्यरत हैं और इस विस्तार के बाद मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो सकती है। कैबिनेट विस्तार के माध्यम से उन भौगोलिक क्षेत्रों को कवर करने की रणनीति बनाई गई है, जो आगामी चुनावों के लिहाज से पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस फेरबदल में अखिलेश यादव से नाराज चल रहे कुछ अन्य विधायकों को भी स्थान मिल सकता है। हालांकि, पहले चर्चा थी कि कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया जा सकता है, लेकिन अब किसी भी मंत्री की छुट्टी होने की संभावना से इनकार किया गया है।

मंत्रियों के कद में वृद्धि और विभागों में बदलाव

सूत्रों का दावा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही कुछ मौजूदा मंत्रियों के कामकाज और कद में भी बदलाव किया जा सकता है। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और गन्ना विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का कद बढ़ाया जा सकता है। इसके विपरीत, कुछ मंत्रियों के विभागों में कटौती की भी संभावना जताई जा रही है। सभी संबंधित मंत्रियों और विधायकों को रविवार दोपहर दो बजे तक लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

0 का पहला कैबिनेट विस्तार लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च 2024 को किया गया था। उस समय सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा और अनिल कुमार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। अब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर यह दूसरा बड़ा विस्तार किया जा रहा है।