क्रिकेट / युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की हनीमून फोटो हुई वायरल, जानिए कहा कर रहे है एन्जॉय

Zoom News : Dec 27, 2020, 10:33 PM
क्रिकेट: टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में मंगेतर धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। लॉकडाउन में इस जोड़े ने अपनी सगाई की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। जिसके बाद से ही चहल और धनश्री की जोड़ी को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया। 

दुबई में मना रहे हैं अपना हनीमून 

चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री (Dhanashree Verma) की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। ये दोनों इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी के हसीन पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब इस जोड़ी ने अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

ये जोड़ा अपने हनीमून पर यूएई के दुबई शहर में है। शादी के बाद से चहल और धनश्री अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। 

इस साल अगस्त के महीने में धनश्री (Dhanashree Verma) और चहल (Yuzvendra Chahal) ने सगाई की थी। जिसके बाद चहल आईपीएल के लिए दुबई रवाना हो गए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के इस स्पिनर की मंगेतर धनश्री उनके साथ दुबई नहीं गई थीं, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में वह भी दुबई पहुंची थीं और उन्होंने आरसीबी को चीयर किया।

बता दें कि आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ रवाना हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया से वापस आने के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने शादी कर ली। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER