अहमदाबाद / 23 साल के लड़के ने अपनी पहचान बदलकर किया 31 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न

Zoom News : Feb 02, 2021, 12:57 PM
गुजरात के अहमदाबाद शहर में, पुलिस ने एक 23 वर्षीय व्यक्ति को 31 वर्षीय एक महिला के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महिला से पहले दोस्ती करने और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी पहचान बदल दी। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। उनके बीच का रिश्ता 14 महीने का था। अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि आरोपी युवक एक बिजली मिस्त्री है जो महिला के घर काम करने आया था। उसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और फिर वे दोस्त बन गए। आरोपी ने महिला को अपना नाम पिंटू बताया। महिला के अनुसार, उसे लगा कि युवक उसके धर्म का है।

इसके बाद दोनों की दोस्ती पनपने लगी। दोनों में प्यार हो गया। फिर मामला मुलाकात से आगे बढ़कर शारीरिक संबंध तक पहुंच गया। लड़का महिला को अलग-अलग जगहों पर घुमाता रहा। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। एक दिन महिला को पता चला कि उसके प्रेमी का नाम रमज़ान धनची है। वह दूसरे धर्म का लड़का है। यह जानकर महिला हैरान रह गई।

इसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। महिला के मुताबिक, दोनों 14 महीने से रिलेशनशिप में थे। इस दौरान वे दोनों साणंद, चोटला, जूनागढ़ जैसे अलग-अलग स्थानों पर गए। महिला ने युवक पर उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके से गिरफ्तार किया है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER