कर्नाटक / ₹20 करोड़ मूल्य की 'व्हेल की उल्टी' के साथ बेंगलुरु में 4 लोग गिरफ्तार

Zoom News : Aug 18, 2021, 02:34 PM
बेंगलुरु: कर्नाटक में मंगलवार को चार लोगों के पास से 20 करोड़ रुपये के मूल्य का 20 किलो प्रतिबंधित एम्बरग्रीस मिलने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एस जे पार्क से दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.5 किलो एम्बरग्रीस बरामद किया। आगे की जांच में पता चला कि इस गिरोह में दो और लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बेंगलुरु से लगे होसकोटे कस्बे में एक घर पर छापेमारी कर 17.5 किलो एम्बरग्रीस जब्त किया। बताया जा रहा है कि आरोपी उडुपी के निवासी हैं और उन्हें मालपे बीच से यह एम्बरग्रीस मिला था।

एम्बरग्रीस, व्हेल के पाचन तंत्र में उत्पन्न भूरा या काले रंग का एक ठोस ज्वलनशील पदार्थ होता है।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER