भीषण हादसा / अचानक सड़क पर चल रहे युवक पर गिरा पिलर, देखें खौफनाक वीडियो

Zoom News : Dec 17, 2020, 11:23 AM
राजस्थान | कंस्ट्रक्शन साइट्स पर अकसर ही भीषण हादसे देखने को मिलते हैं जिसमें कभी मजदूरों तो कभी आम लोगों को जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के भरतपुर में जहां एक बाजार में एक निर्माणाधीन खंभा अचानक नीचे से गुजर रहे एक पैदल यात्री पर गिर गया। 

पुलिस ने जानकारी दी कि एक दुकान में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। जहां खंभा तीसरी मंजिल से गिर गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हम दुकान के मालिक के साथ बात करने की कोशिश कर रहे हैं। 

घटना का एक वीडियो भी किसी सीसीटीवी कैमरा में दिखा है। ये भयानक है। वीडियो में दो युवक सड़क से जाते दिख रहे हैं। अचनाक दोनों के बीच पत्थरों का खंभा गिर जाता है। एक युवक हड़बड़ाहट में आगे बढ जाता है जबकि दूसरी वहीं बेहोश होकर गिर जाता है। दुर्घटना में पीछे सा आ रहा बाइक सवार महज एक फुट की दूरी से बाल-बाल बचता है।

ऐसी एक घटना कुछ माह पहले गुरुग्राम में हुई थी जहां सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर का एक हिस्सा गिर गया। देर रात हुई इस घटना में दो मजदूर बुरी तरह घायल हुए। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर ऊपर में काम कर रहे थे, तभी अचानक फ्लाईओवर गिर गया। दोनों घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER