BILARA ROAD ACCIDENT / जोधपुर के बिलाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल

Zoom News : Apr 15, 2022, 09:30 AM
जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के बिलाड़ा थानान्तर्गत जयपुर हाइवे पर झुड़ली फांटा के पास गुरुवार रात एक बजे एसयूवी के पीछे से ट्रेलर में घुसने से छह लोगों की मौत और तीन घायल हो गए। मृतकों में मां व दो पुत्र भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार चूरू जिले में ख्याली गांव निवासी एक ही परिवार के नौ सदस्य एसयूवी लेकर बाड़मेर में नागाणा मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। गुरुवार रात एक बजे बिलाड़ा थानान्तर्गत झुड़ली फांटा के पास पहुंचने पर बोलेरो आगे चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। बोलेरो में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए।

jodhpur_accident_1.jpg

आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर सभी को मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल छह लोगों को बिलाड़ा के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन अन्य की भी मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया है। एक घायल बिलाड़ा के अस्पताल में भर्ती है।

मृतकों की सूची

हादसे में चूरू जिले के ख्याली गांव निवासी विजयसिंह (19) पुत्र पवन सिंह, मां मंजू कंवर (40), भाई प्रवीण सिंह, उदय प्रताप सिंह (20) पुत्र चैन सिंह, दर्पण कंवर (6), मधु कंवर पुत्री चैन सिंह की मृत्यु हो गई।

घायलों की सूची

हादसे में संजू कंवर पत्नी चैन सिंह, पवन सिंह पुत्र समंदर सिंह और चैन सिंह पुत्र समंदर सिंह घायल हुए हैं।

jodhpur_accident_2.jpg



SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER