बंगाल चुनाव: बस राफेल की तैनाती बाकी, अभिषेक बनर्जी का चुनाव आयोग पर तीखा हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान के बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने भारी सुरक्षा बलों की तैनाती पर तंज कसा है। उन्होंने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि अब केवल राफेल और युद्धपोत तैनात करना बाकी रह गया है।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य के 8 जिलों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 2,321 कंपनियां तैनात की हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। हालांकि, सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस भारी सुरक्षा घेरे पर तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में अब केवल राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती ही शेष रह गई है।

अभिषेक बनर्जी का चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा, “बंगाल में बस राफेल डिप्लॉय करना ही बाकी रह गई थी और आईएनएस के वॉरशिप भी डिप्लॉय करना बाकी रह गया है। ” उन्होंने आगे सुरक्षा बलों के उपयोग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो तैनाती पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमाओं के खिलाफ की जानी चाहिए थी, वह बंगाल के आम नागरिकों के लिए की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाते हुए अभिषेक ने कहा, “ज्ञानेश कुमार आपको जिसे उतारना है उतार लो। हम यहां भारी तादाद से चुनाव जीतेंगे।

ममता बनर्जी ने लगाया 'आतंकवाद' फैलाने का आरोप

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने भी चुनाव आयोग और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बाहर से इतने सारे ऑब्ज़र्वर आए हैं। BJP जो कुछ भी कहती है, वे वही सब कर रहे हैं और जरा आस-पास देखिए, हमारे सारे पोस्टर हटा दिए गए हैं। क्या चुनाव इसी तरह होते हैं? वोट तो वोटर डालेंगे, न कि पुलिस या सुरक्षा बल और हाल ही में कुछ नए लोगों को लाया गया है, और वे जो मन में आ रहा है, वही कर रहे हैं।

मतदान के आंकड़े और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

मतदान का उत्साह और ऐतिहासिक संदर्भ

बुधवार सुबह से ही कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण, हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हुगली और पूर्व बर्धमान जिलों के पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही लोग केंद्रों पर पहुंच गए थे। 19 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो राज्य के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक प्रतिशत है। राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इन 142 सीटों में से टीएमसी ने 123 पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 18 और आईएसएफ को 1 सीट मिली थी। इस चरण का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला भवानीपुर सीट पर है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मुकाबला विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से हो रहा है।