इंडिया / सोशल मीडिया पर इसरो चेयरमैन के सिवन के नाम पर चल रहे अकाउंट

AMAR UJALA : Sep 09, 2019, 06:04 PM
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि इसको चेयरमैन के सिवन का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है और के सिवन के नाम से चलाए जा रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा प्रचारित की जा रही जानकारियां विश्वसनीय नहीं हैं। इसरो ने यह स्पष्टीकरण तब दिया है जब सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं। 

इसरो ने अपने बयान में कहा, 'चेयरमैन के सिवन के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट संचालित हो रहे हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि के सिवन का किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे अकाउंट्स से साझा की जा रही जानकारियों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।'  

इसके साथ ही इसरो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी साझा किए। बता दें कि इसरो और इसरो चेयरमैन के सिवन के नाम पर ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई अकाउंट सक्रिय हैं। इन अकाउंट से देश के दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER