बॉलीवुड / हनीमून से आने के बाद काम पर लौटे आदित्य नारायण, फोटो की शेयर

Zoom News : Dec 28, 2020, 08:02 PM
बॉलीवुड: सिंगर आदित्य नारायण ने हाल ही में गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की है। शादी के बाद दोनों कश्मीर हनीमून के लिए गए थे। आदित्य ने कई तस्वीरें और वीडियो हनीमून के दौरान की शेयर की थीं। अब आदित्य हनीमून एंजॉय करके वापस मुंबई लौट चुके हैं। उन्होंने काम पर भी वापसी कर ली है। आदित्य नारायण ने खुद की एक फोटो शेयर की है जो सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट की है। 

फोटो में आदित्य मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में वह लिखते हैं, “हनीमून के बाद लड़का कुछ ज्यादा ही चमक रहा है। इंडियन आइडल के सेट पर देखिए।” इसके साथ ही आदित्य ने बताया है कि जो उन्होंने कपड़े पहने हुए हैं वह पत्नी श्वेता ने डिजाइन किए हैं। 

आदित्य की इस फोटो पर एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी कॉमेंट किया है। निया लिखती हैं, “आदित्य नारायण, जो मुस्कुराहत है वह एकदम सटीक है।”

आदित्य नारायण की फोटो पर 90 हजार के करीब लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि आदित्य और श्वेता पहली बार फिल्म ‘शापित’ के सेट पर मिले थे। दोनों 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों 1 दिसंबर को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी के बंधन में बंधे। कोविड -19 महामारी के प्रतिबंधों के कारण शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। 

SUBSCRIBE TO OUR NEWSLETTER